नागपुर: नागपुर महानगर पालिका (NMC) की Nuisance Detection Squad (NDS) ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए और जुर्माना वसूल किया।
धंतोली जोन क्र. 04: देवन्या-9 (मनीष नगर) पर कार्रवाई की गई। सड़क किनारे निर्माण सामग्री फैलाने पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया गया।

लकड़गंज जोन क्र. 08: लखोटिया ट्रेडर्स (चिखली चौक) द्वारा खुले में कचरा जलाने पर क्षेत्रीय सहायक आयुक्त के आदेशानुसार ₹5,000 का दंड लगाया गया।

सतरंजीपुरा जोन क्र. 07: शेख गृहउद्योग (मरवाड़ी चौक, इतवारी) से 01 किलो प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त की गई। MPCB नियम-2006 के तहत प्रथम बार ₹5,000 का जुर्माना लगाया गया।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि नागरिक एवं व्यापारी नियमों का पालन करें, अन्यथा भविष्य में और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Users Today : 13