नागपुर मनपा दिव्यांगों के लिए बनाएगी SOP, जल्द तैयार होंगे वंचितों के UDID कार्ड

Khozmaster
2 Min Read

नागपुर मनपा दिव्यांगों के लिए बनाएगी SOP, जल्द तैयार होंगे वंचितों के UDID कार्ड

नागपुर, 11 सितम्बर 2025 :
नागपुर महानगरपालिका अब शहर के वंचित दिव्यांगों के लिए यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (UDID) कार्ड तैयार करने की विशेष कार्ययोजना (SOP) बनाने जा रही है। मनपा आयुक्त तथा प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी ने गुरुवार को इस संबंध में निर्देश दिए।

महात्मा गांधी सेवा संघ की मदद से अप्रैल से जून 2025 के बीच किए गए सर्वेक्षण में सामने आया कि शहर के 92 हजार से अधिक दिव्यांगों में से 70,884 दिव्यांगों के पास अभी तक UDID कार्ड नहीं है। यही नहीं, कई दिव्यांग मतदाता पहचान पत्र, बैंक खाता और सरकारी योजनाओं से भी वंचित हैं।

आयुक्त ने कहा कि 40% से अधिक दिव्यांगता वाले और युवा दिव्यांगों को प्राथमिकता देते हुए शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय के सहयोग से UDID कार्ड तैयार किए जाएंगे। इसके लिए समिति गठित होगी, जिसमें अतिरिक्त आयुक्त, वैद्यकीय स्वास्थ्य अधिकारी और दिव्यांग समन्वयक शामिल रहेंगे।

बैठक में अतिरिक्त आयुक्त श्रीमती वसुमना पंत, श्रीमती वैष्णवी बी., उपायुक्त डॉ. रंजना लाडे, वैद्यकीय स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपक सेलोकर समेत विभिन्न शासकीय अस्पतालों और CRC नागपुर के अधिकारी उपस्थित थे।

डॉ. चौधरी ने यह भी स्पष्ट किया कि –

  • दिव्यांगों को संजय गांधी पेंशन योजना सहित सभी शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विभागीय प्रतिनिधियों की अलग समिति बनाई जाएगी।

  • आधार कार्ड से वंचित दिव्यांगों को नजदीकी आधार केंद्रों की जानकारी SMS द्वारा भेजी जाएगी

  • मतदाता पहचान पत्र के लिए जिल्हाधिकारी कार्यालय के साथ समन्वय किया जाएगा।

  • CRC द्वारा दिए जाने वाले सहायक उपकरणों की उपलब्धता बढ़ाने हेतु मनपा बजट में प्रावधान किया जाएगा।

आयुक्त ने यह भी कहा कि शहर में दिव्यांगों को एक ही छत के नीचे सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए “वन स्टॉप सेंटर” विकसित करने की दिशा में मनपा कार्यवाही करेगी।

0 9 4 5 9 9
Users Today : 13
TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *