विदर्भ में बढ़ी कड़ाके की ठंड; नागपुर 11.4°C तक लुढ़का, IMD ने शीतलहर का अलर्ट जारी

Khozmaster
2 Min Read
Oplus_131072

विदर्भ में बढ़ी कड़ाके की ठंड; नागपुर 11.4°C तक लुढ़का, IMD ने शीतलहर का अलर्ट जारी

विदर्भ में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने क्षेत्र में शीतलहर (Cold Wave) की चेतावनी जारी की है। नागपुर में बुधवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 11.4°C दर्ज किया गया, जबकि भंडारा ने 10°C के साथ क्षेत्र में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया।

चक्रवात ‘दित्वा’ का असर खत्म होते ही उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं तीव्र हो गई हैं, जिसके कारण रात और सुबह के तापमान में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि अगले 72 घंटों में ठंड और बढ़ सकती है, तथा कई जिलों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है।

विदर्भ के जिलों में दर्ज न्यूनतम तापमान:

भंडारा: 10°C

नागपुर: 11.4°C

यवतमाल: 12°C

वाशिम, गोंदिया: 12.2°C

वर्धा, गडचिरोली: 13°C

अमरावती: 13.5°C

अकोला: 13.7°C

बुलढाणा: 14°C

चंद्रपुर: 14.4°C

ब्रह्मपुरी: 14.7°C

ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य:

नागपुर में दिसंबर माह की सबसे कड़कड़ाती ठंड वर्ष 2018 में दर्ज हुई थी जब तापमान ——

29 दिसंबर: 3.5°C

30 दिसंबर: 4°C तक पहुंच गया था।

IMD की सलाह:

सुबह-शाम बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें

बुजुर्ग, बच्चे और अस्थमा रोगी विशेष सावधानी बरतें

अचानक तापमान गिरावट से सेहत पर असर पड़ सकता है

0 9 4 0 0 2
Users Today : 26
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *