विकसित महाराष्ट्र की दिशा में ठोस कदम : संदीप जोशी

KHOZ MASTER
1 Min Read

विकसित महाराष्ट्र की दिशा में ठोस कदम : संदीप जोशी

नागपुर: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा प्रस्तुत राज्य का बजट ‘विकसित महाराष्ट्र’ के संकल्प को साकार करने वाला सर्वसमावेशी, विकासोन्मुख और भविष्यदर्शी बजट है। ऐसा मत विधान परिषद सदस्य संदीप जोशी ने व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि इस बजट में प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग, आधारभूत सुविधाओं के विकास तथा बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन के लिए पदों की भर्ती पर विशेष ध्यान दिया गया है, जो राज्य के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

कृषि क्षेत्र को राहत देने के लिए पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होळकर कर्जमाफी योजना तथा नियमित कर्ज चुकाने वाले किसानों को प्रोत्साहन भत्ता देने की घोषणा सराहनीय है। वहीं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण लाडकी बहीण योजना को पूर्ववत जारी रखने का निर्णय भी स्वागतयोग्य है।

विदर्भ क्षेत्र के विकास के लिए रामटेक में फिल्म सिटी, बल्लारपुर में टिंबर संग्रहालय तथा नागपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं में निवेश जैसे निर्णय इस क्षेत्र के विकास को नई गति देने वाले हैं। खेती, उद्योग, प्रौद्योगिकी, रोजगार और सामाजिक कल्याण के बीच संतुलन स्थापित करने वाला यह बजट महाराष्ट्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगा।

0 9 3 8 1 1
Users Today : 8
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *