आमदार कृष्णा खोपड़े के जन्मदिन पर शेषनगर-वाठोडा में दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर संपन्न
नागपुर : आमदार कृष्णा खोपड़े के जन्मदिन के अवसर पर प्रभाग 26 की नगरसेविका सीमा ढोमणे के नेतृत्व में शेषनगर, वाठोडा क्षेत्र में दो दिवसीय विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर, शासकीय योजनाओं संबंधी मार्गदर्शन शिविर, नेत्र जांच शिविर तथा जरूरतमंद नागरिकों को निःशुल्क चश्मा वितरण किया गया।
शिविर को क्षेत्र के नागरिकों का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद मिला। आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 67 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर सामाजिक दायित्व निभाया। वहीं स्वास्थ्य जांच और नेत्र जांच शिविर में भी बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी जांच कराई।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रभाग 26 के नगरसेवक बंटी कुकडे, शारदा बाराई तथा अन्य पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभाग करते हुए महत्वपूर्ण सहयोग दिया। नागरिकों के स्वास्थ्य की दृष्टि से ऐसे सामाजिक कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, ऐसा बताते हुए उपस्थित लोगों ने आयोजकों की सराहना की।
Users Today : 10