नागपुर में राज्यसभा उम्मीदवार मायाताई ईवनाते का जोरदार स्वागत

KHOZ MASTER
2 Min Read

नागपुर में राज्यसभा उम्मीदवार मायाताई ईवनाते का जोरदार स्वागत

नागपुर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यसभा सदस्य के लिए उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद नागपुर की पूर्व महापौर मायाताई ईवनाते का शहर में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर भाजपा शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी और भाजपा आदिवासी आघाड़ी के अध्यक्ष आकाश मडावी ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

इसके बाद मायाताई ईवनाते ने संविधान चौक पहुंचकर भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर अभिवादन किया। साथ ही उन्होंने नागपुर के संस्थापक राजे बख्त बुलंदशाह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया।

उनकी उम्मीदवारी के उपलक्ष्य में भाजपा नागपुर की ओर से उनका प्रतीकात्मक ‘लड्डू तुला’ कर अभिनंदन किया गया और लड्डू कार्यकर्ताओं व नागरिकों में वितरित किए गए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सुधाकर कोहळे, शहर महामंत्री श्रीकांत आगलावे, संदीप जाधव, महिला मोर्चा अध्यक्ष दिव्याताई धुरडे, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन करारे, सतीश डागोर, रोहित कुंभरे, ललित मडावी, अनिकेत कुमरे, अश्विन गेडाम, सागर ईवनाते सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित थे।

भाजपा शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने कहा कि मायाताई ईवनाते की उम्मीदवारी से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा हुआ है और इससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

0 9 3 8 3 6
Users Today : 33
TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *